दुबई इवेंट में मलाइका अरोड़ा को देख बेकाबू हुई भीड़….

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की दीवा कही जाती हैं। वह अपनी अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। अभिनेत्री का स्टाइल स्टेटमेंट देखते ही बनता है। इतनी ज्यादा उम्र हो जाने के बाद भी अभिनेत्री इतनी फिट हैं कि फैंस उनको देखकर कहते हैं कि सबकी उम्र बढ़ती है लेकिन मलाइका की घटती जा रही है। मलाइका अपने डांसिंग मूव्स के जरिए भी फैंस को दीवाना बनाने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में मलाइका जब दुबई के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची तो फैंस उनके ग्लैमरस अवतार को देख क्रेजी हो गए और अभिनेत्री के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे मलाइका काफी असहज हो गईं।

हाल ही में दुबई से मलाइका अरोड़ा के इवेंट का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मलाइका शिमरी ब्लैक कलर के गाउन में ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। उन्होंने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस अटेंड की इसके बाद अभिनेत्री अपने फैंस से रूबरू हुईं। इस दौरान वह सभी के साथ फोटोज भी खिंचाने लगीं। जबकि सिक्योरिटी भीड़ को कंट्रोल करने में लगी हुई है। फैंस ने मलाइका को चारों तरफ से घेर लिया।

मलाइका के सारे फैंस उनके साथ सेल्फी खिंचाने के लिए बेचैन नजर आए। इस दौरान भीड़ में से किसी शख्स ने अभिनेत्री को धक्का भी दे दिया। इस दौरान थोड़ा परेशान हो गईं और झल्लाते हुए बोलीं कि प्लीज धक्का मत दीजिए। हालांकि मलाइका के सिक्योरिटी गार्ड उनको बचाते हुए नजर आए। 

बता दें कि इससे पहले मलाइका अपने शो मूविंग विद मलाइका में भी इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि वह कई बार पैपराजी से परेशान हो जाती हैं। उन्होंने कहा था कि मैंने आजतक किसी को डांटा नहीं है और मैं तब परेशान हो जाती हूं जब ये लोग मेरे साथ फोटो लेने के बजाय मेरे ब्रेस्ट और हिप्स पर फोकस करने लगते हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा पिछले दिनों अपने ओटीटी शो मूविंग विद मलाइका में नजर आई थीं। इसके अलावा वह गुरु रंधावा के साथ म्यूजिक वीडियो तेरा की ख्याल में भी नजर आ चुकी हैं। इस वीडियो में गुरु और मलाइका की केमिस्ट्री देखने लायक थी। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *