बेकाबू स्कॉर्पियो ने स्कूटी में मारी टक्कर, चार लोगों की मौत

लखनऊ के विकास नगर मामा चौराहे के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार बेकाबू स्कॉर्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी समेत दंपति व उसके दोनों बेटे स्कॉर्पियो में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटते रहे। आखिर में चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। हादसे में चारों की मौत हो गई।लहरपुर सीतापुर निवासी अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ स्कूटी से रात करीब दो बजे मामा चौराहे के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान टेढ़ी पुलिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

भागने की कोशिश की तो स्कूटी समेत पूरा परिवार उसमें फंसकर घिसटता रहा। आखिर में चालक फरार हो गया।विकासनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने चारों को ट्रामा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। नंबर के आधार पर पता चला कि किसी राजेंद्र कुमार पाल के नाम पर स्कॉर्पियो रजिस्टर है। संदिग्धता के आधार पर एक को हिरासत में लिया गया है। ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला शुरुआती जांच में सामने आ रहा है। साक्ष्य जुटने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *