अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी

पेशावर : पाकिस्तान के पेशावर शहर में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ लक्षित हमलों की यह ताजा घटना है। मनमोहन सिंह नामक सिख व्यक्ति पेशावर के उपनगरीय इलाके रशीद गढ़ी से आंतरिक शहर क्षेत्र की ओर जा रहा था कि तभी गुलदारा चौक काकशाल के पास कुछ हथियारबंद लोगों ने उस पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मनमोहन सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिछले 48 घंटों में यक्का तूत इलाके में किसी सिख व्यक्ति पर हमले की यह दूसरी घटना है। शुक्रवार को पैरों में गोली लगने से एक सिख व्यक्ति घायल हो गया था। गौरतलब है कि मार्च में अज्ञात हमलावरों ने शहर में एक सिख व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *