जैन व्यापारी के घर अज्ञात बदमाशों ने फेंके अंडे, बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराया मामला

इंदौर | भंवरकुंआ थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने एक जैन परिवार के घर अंडे फेंके। परिवार को घर के बालकनी में ही एक खत भी मिला जिसमें लिखा था कि आज अंडे मारे हैं कल गोली मार देंगे। इसके बाद परिवार ने समाज के लोगों के साथ इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि 21 जुलाई की सुबह करीब सात बजे नवीन कुमार जैन के घर की बालकनी और दीवार पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने अंडे फेंके। नवीन कुमार जैन पेशे से एक कपड़ा व्यापारी हैं और उनका घर भंवरकुंआ थाना क्षेत्र के मनीष बाग कॉलोनी में है।

उन्हें घटना के बाद बालकनी में एक पत्थर में लिपटा हुआ कागज भी मिला। इस पर लिखा हुआ था कि, आज अंडे मारे हैं कल गोली मार देंगे।व्यापारी नवीन कुमार जैन ने अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद जैन समाज के लोग थाने पहुंचे और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *