केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देर रात इंफाल में की उच्चस्तरीय बैठक, सेना के बड़े अधिकारी रहे मौजूद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार रात हिंसाग्रस्त मणिपुर के चार दिवसीय दौरे पर इंफाल पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर गृहमंत्री का मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य और भाजपा अध्यक्ष ने स्वागत किया। इसके बाद शाह ने इंफाल में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने हालात का जायजा लिया। देर रात गृह मंत्री ने मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की। वहीं, शाह के मणिपुर पहुंचने पर जगह-जगह उनके स्वागत के बैनर लगे हैं। दोनों ही समुदायों की ओर से बैनर लगाकर गृह मंत्री का स्वागत किया है।

अमित शाह का आज चुराचादंपुर जाने का कार्यक्रम है। चार दिवसीय यात्रा के दौरान गृहमंत्री मणिपुर में शांति बहाली के लिए विभिन्न जगह का दौरा करेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। इन दौरान वह सैन्य अधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक करेंगे। मणिपुर के लोगों को पूरी उम्मीद है कि गृहमंत्री की यात्रा के बाद राज्य में शांति लौट आएगी।

मणिपुर के चार दिवसीय दौरे पर अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मणिपुर के चार दिवसीय दौरे पर रात करीब 9.15 बजे इंफाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे। मणिपुर में तीन मई को हिंसा शुरू होने के बाद उनकी यह पहली दौरा है। सूत्रों के मुताबिक गृहमंत्री के साथ गृह सचिव अजय भल्ला और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी हैं। गृहमंत्री एक जून तक राज्य में रहेंगे। इस दौरान वे हालात का जायजा लेंगे। इसके साथ-साथ वे विभिन्न जिलों की यात्रा करेंगे और दोनों समुदायों के लोगों से मिलेंगे और शांति की राहत तलाशने का प्रयास करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *