जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और धर्मेंद्र प्रधान

ओडिशा के पुरी में आज विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा निकलेगी।यह यात्रा हर वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होकर आषाढ़ शुक्ल की दशमी तक चलती है। देश-दुनिया से भक्त बड़ी संख्या में इस रथ यात्रा को देखने के लिए और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद पाने के लिए पुरी पहुंचे हैं। इनमें दो केंद्रीय मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। मंगलवार सुबह ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पुरी पहुंचे।इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पुरी पहुंचकर भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी थी।

जगन्नाथ यात्रा में शामिल होने से पहले केंद्रीय मंत्री वैष्णव और प्रधान पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद रहे। प्रधान ने कहा कि आज पवित्र रथ यात्रा है। हमको सौभाग्य मिला है। ऐसा माना जाता है कि जब तक प्रभु का आदेश नहीं होगा, तब तक दर्शन भी नहीं मिलेगा। आज प्रभु के आदेश से हम इस रथयात्रा में शामिल होने आए। मैं जब भी पुरी आता हूं, मुझे शंकराचार्य से भी मिलने का मौका मिलता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *