हाईवे पर खड़ी पिकअप का टायर बदल रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्‍कर, दो की मौत

हाईवे के उतरीपूरा बाईपास पर देर रात एक बजे खड़ी पिकअप में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप का टायर बदल रहे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस सभी को शिवराजपुर सीएचसी ले गई। जहां डाक्‍टरों ने एक को मृत बताया वहीं दूसरे की कानपुर जाते समय रास्‍ते में मौत हो गई। 

उत्तरीपुरा चौकी प्रभारी के मुताबिक शनिवार देर रात एक बजे कानपुर की ओर जा रही पिकअप का टायर पंचर हो गया। गाड़ी किनारे खड़ी कर पिकअप में सवार लोग टायर बदल रहे थे। इस बीच किसी वाहन ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से सभी घायलों को शिवराजपुर सीएससी ले गई। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र के महू शहीद का भट्टा निवासी फरीद अहमद पुत्र हमीद को मृत घोषित कर दिया। वहीं रायबरेली के सरेली, भूरेमऊ निवासी 29 वर्षीय विजय शंकर पुत्र लक्ष्मी नारायण व सरेली, सगरालाल निवासी 23 वर्षीय विकास पुत्र फूलचंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया।

कानपुर जाते समय रास्ते में विजय शंकर की भी मौत हो गई। चौकी प्रभारी सतीश चंद्र यादव ने बताया कि घायल के स्वजन को सूचना दे दी गई है। वहीं मृतक के स्वजन से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *