कुत्ता घुमाने पर हुआ बवाल, बैंक गार्ड ने छत से की फायरिंग, 2 की मौत

इंदौर में लगातार दूसरे दिन रात के समय मर्डर की घटना सामने आई है। ताजा मामले में कृष्णबाग में एक शख्‍स ने पड़ोसियों पर फायरिंग कर दी। इनके बीच कुत्‍ते को टहलाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपित ने हवा में गोलियां चलाईं, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही चार महिलाओं सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। महिला की बंदूक के छर्रे लगने से आंख खराब हो गई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली है।

आरोपित का नाम राजपाल सिंह राजावत है। वह बैंक आफ बड़ौदा में गार्ड है। उसके पास पालतू श्वान है। रात को उसने श्वान को टहलने के लिए छोड़ा था। वह काट न ले, इस डर से घर के सामने रहने वाले विमल आमेचा ने पत्थर मारकर भगाना चाहा।राजावत को यह बात बुरी लगी और वह घर में टंगी लाइसेंसी बंदूक ले आया। राजावत ने डराने के लिए शुरू में हवा में गोलियां चलाईं। बाद में उसने रहवासियों पर ही फायर कर दिए।

पुलिस के मुताबिक राजावत और सामने रहने वाले विमल के श्वान में लड़ाई हुई थी। इसी बात पर विमल और राजावत में कहासुनी हो गई। नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। राजावत ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से दनादन फायर कर डाले। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और बंदूक जब्त की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *