उर्फी जावेद करना चाहती हैं शादी लेकिन नहीं मिल रहा सही लड़का, बताया पार्टनर में क्या होनी चाहिए खूबियां

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद अपने इनोवेटिव आउटफिट्स की वजह से इस बार खबरों में नहीं हैं। बल्कि वह स्प्लिट्सविला X6 में नजर आ रही हैं। जहां वह मिसचीफ मेकर बनी हुई हैं। इनको कंपनी निया शर्मा दे रही हैं और करण कुंद्रा-सनी लियोनी भी इसका हिस्सा हैं। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर उर्फी ने अब शादी और प्यार में मिले धोखे के बारे में खुलकर बात की है।

उर्फी जावेद प्यार-पैसा में से क्या चुनेंगी?

उर्फी जावेस से सवाल किया गया कि वह असल जिंदगी में प्यार और पैसा में से क्या चुनेंगी? तो उन्होंने कहा कि वह प्यार को ही चुनेंगी। उनका कहना है कि पैसा भी जरूरी है लेकिन अभी उनके लिए लाइफ में प्यार की ज्यादा वैल्यू है। वह शादी करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह सिंगल हैं और एक सही पार्टनर का इंतजार कर रही हैं।

उर्फी जावेद को कैसा लड़का चाहिए?

उर्फी से जब पूछा गया कि उन्हें कैसा पति चाहिए, उसमें क्या क्वॉलिटीज होनी चाहिए? तो उन्होंने कहा कि वह जिंदा इंसान होना चाहिए। और यही उनका ड्रीम मैन है। उनको कोई परफेक्शन नहीं चाहिए। उनके मुताबिक, अभी पार्टनर को चुनने के लिए बहुत वक्त है। बस दिक्कत ये है कि उनको लड़का नहीं मिल रहा है।

डबल डेट का शिकार हुईं उर्फी जावेद

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में शो के बारे में कहा कि वह चाहती हैं कि इसमें सिंगल लोगों को ही आना चाहिए। साथ ही कंटेस्टेंट निहारिका के बारे में बताया कि वह उन्हें पहले से जानती हैं। क्योंकि एक लड़का उन दोनों को डबल डेट कर रहा था। और यहीं से उनके बीच पहचान बढ़ी थी। यानी एक्ट्रेस को प्यार में धोखा मिला है, इसीलिए वह अब शादी के लिए सही लड़का ढूंढ रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस का पारल कलनावत के साथ अफेयर था लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप हो गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *