इमरान खान के बेहद करीबी उस्मान बुजदार ने छोड़ी राजनीति 

क्वेटा । पा‎किस्तान के पूर्व पीएम व पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान के बेहद करीबी माने जाने वाले पाकिस्तान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया। एक मी‎डिया रिपोर्ट के अनुसार, क्वेटा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उस्मान ने कहा ‎कि वह पिछले 14 महीनों से कई केस का सामना कर रहे हैं। मैं राजनीति को छोड़ रहा हूं। बुजदार ने कहा कि ऐसा कोई नागरिक नहीं होगा जो 9 मई की इन घटनाओं की निंदा न करे। बुजदार ने कहा, मैं सेना के साथ खड़ा हूं और भविष्य में भी खड़ा रहूंगा। मैं राजनीति से संन्यास ले रहा हूं। इसके अलावा उन्होंने अपने संबोधन में कहा, निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ नरमी बरती जानी चाहिए और उन्हें रिहा किया जाना चाहिए।
मी‎डिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुजदार ने कहा कि मैंने अच्छे इरादों के साथ लोगों की सेवा की है और मैं पिछले 14 महीनों से राजनीति में सक्रिय नहीं हूं। ‎मी‎डिया के मुताबिक, बुजदार ने कहा ‎कि वह हमेशा पाकिस्तान की सशस्त्र सेना के साथ खड़े थे और आगे भी खड़े रहेंगे। कभी इमरान खान के करीबी माने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, मैं हमेशा अच्छी राजनीति के लिए प्रतिबद्ध रहा हूं, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों के कारण मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *