तीन घंटे पांच मिनट में इंदौर से भोपाल पहुंचा देगी वंदे भारत ट्रेन

इंदौर ।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जून को भोपाल में वंदे भारत ट्रेनों का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। मध्य प्रदेश में दो वंदे भारत ट्रेन इंदौर-भोपाल और जबलपुर-रानी कमलापति शुरू होगी। ट्रेनों का आधिकारिक समय घोषित हो चुका हैं। 20911 वंदे भारत ट्रेन इंदौर से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी और 7.15 को उज्जैन स्टेशन पर पहुंचेगी। पांच मिनट का ठहराव देने के बाद यह भोपाल के लिए रवाना हो जाएगी और सुबह 9:35 को भोपाल स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में 20912 वंदे भारत ट्रेन भोपाल से शाम 7.25 बजे रवाना होगी। यह रात 9.30 को उज्जैन पहुंचकर पांच मिनट का ठहराव देकर रात 10.30 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, 20174 वंदे भारत ट्रेन जबलपुर से सुबह 6 बजे चलेगी। यह ट्रेन सुबह 10.35 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 10173 वंदे भारत ट्रेन रानी कमलापति से शाम 7 बजे चलेगी और रात 11.35 जबलपुर पहुंचेगी। दोनों तरफ से ट्रेन का नरसिंहपुर, पिपरिया और नर्मदापुरम में ठहराव रहेगा।

सप्ताह में छह दिन होगा संचालन

दोनों ट्रेन आठ-आठ कोच की चलेंगी। ये सप्ताह में छह दिन चलेंगी। इंदौर-भोपाल ट्रेन रविवार और जबलपुर-रानी कमलापति वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को नहीं चलेगी। एक ट्रेन का मेंटेनेंस इंदौर, जबकि दूसरी का जबलपुर में होगा।

इंदौर-भोपाल वंदे भारत 20911 का समय

– इंदौर से ट्रेन सुबह 6.30 बजे रवाना होगी

– ट्रेन 7.15 पर उज्जैन में 5 मिनट का स्टापेज लेगी और 7.20 पर रवाना हो जाएगी

– ट्रेन 9.35 पर भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी

भोपाल-इंदौर वंदे भारत 20912

– भोपाल स्टेशन से ट्रेन शाम 7.25 बजे रवाना होगी

– ट्रेन उज्जैन में 9.30 बजे 5 मिनट का स्टापेज लेगी और 9.35 पर रवाना हो जाएगी

– ट्रेन रात 10.30 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *