लश्कर-ए-खालसा से वीर सिंह सैनी को फिर मिली धमकी..

मुरादाबाद | मुरादाबाद में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री वीर सिंह सैनी को फोन पर फिर लश्कर-ए-खालसा के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है। जिसमें आरोपी ने कहा कि अगर भाजपा नहीं छोड़ी ताे पूरे परिवार को मार दिया जाएगा। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और परिवार के लिए सुरक्षा की गुहार लगाई है।छजलैट निवासी वीर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उन्हें लश्कर के खालसा के नाम से धमकी दी थी।

इसके बाद से परिवार दहशत में है। इस मामले में छजलैट थाने में केस भी दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी।कुछ दिन शांत रहने के बाद आरोपी ने फिर से वीर सिंह व्हाट्सएप मैसेज, कॉलिंग कर धमकी देना शुरू कर दिया। बुधवार को वीर सिंह अन्य भाजपा नेताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी हेमराज मीना ने छजलैट थाना प्रभारी को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही साइबर सेल को भी इस मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *