रवि प्रदोष पर बन रहा है बेहद ही शुभ संयोग, अपनाएं ये 5 उपाय, चमक उठेगी किस्मत

प्रत्येक महीने शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि प्रदोष व्रत रखा जाता है। 30 जुलाई को सावन माह का दूसरा प्रदोष व्रत मनाया जाएगा। बता दें कि यह अधिक मास पहला प्रदोष व्रत है। इस के चलते भगवान महादेव की पूजा करना बेहद ही लाभदायी होगा।

रवि योग और सवार्थ अमृत योग का निर्माण भी हो रहा है। मन्यताएं हैं कि प्रदोष व्रत रखने वाले व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है। साथ ही महादेव एवं माता पार्वती की विशेष कृपा बरसती है। इस दिन कुछ उपायों को करना बेहद शुभ माना जाता है।

* जौ के आटे से करें ये काम:-
प्रदोष व्रत के दिन महादेव को जौ का आटा अर्पित करें। साथ ही इस आटे की रोटियां बनाकर एवं शिव जी के चरणों में स्पर्श कराकर गाय को खिलाएं। ऐसा करने से घर खुशहाली बनी रहती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

* वैवाहिक जीवन के लिए:-
इस दिन पूजा के दौरान महादेव का अभिषेक दूध में केसर मिलाकर करें। मान्यताएं हैं कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं खत्म होती है।

* सूर्य से संबंधित उपाय:-
प्रदोष व्रत के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर सूर्य का चित्र लगाएं। साथ ही सूर्य से संबंधित चीजों का दान करें। ऐसा करने से कारोबार में लाभ होता है तथा जीवन में कामयाबी मिलती है।

* रंगों से जुड़ा उपाय:-
प्रदोष व्रत के पांच अलग-अलग रंगों शिव मंदिर में रंगोली बनाएं। साथ ही भगवान महादेव का ध्यान करते हुए रंगोली के पास घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से कारोबार में लाभ होता है।

* बेल पत्र का उपाय:-
रवि प्रदोष व्रत के दिन पूजा के चलते शिवलिंग पर 108 बेलपत्र चढ़ाएं। ऐसा करने जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *