मुरादाबाद में बुर्का पहनी महिला से बेहद शर्मनाक हरकत, बीच सड़क पर युवक ने छुए निजी अंग, CCTV में दिखा चेहरा

रामबाबू मित्तल, मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला के साथ हुई शर्मनाक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। बुर्का पहने महिला के साथ दिनदहाड़े एक युवक ने अश्लील हरकत कर डाली। आरोपी ने महिला को पीछे से दबोच लिया, जबरन बाहों में पकड़कर उसके निजी अंगों को छूकर मौके से फरार हो गया।

यह शर्मनाक घटना एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बुर्का पहने महिला सड़क किनारे चल रही थी, तभी एक युवक अचानक पीछे से आया और उसे पकड़ लिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती, आरोपी अश्लील हरकत कर भाग चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही नागफनी थाना पुलिस हरकत में आई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की फोटो पुलिस के हाथ लगी

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। एक स्थान पर सीसीटीवी कैमरे में उसकी फोटो मिल गई है। फोटो से उसकी पहचान करवाई जा रही है, बहुत जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

वहीं चर्चा ये भी हो रही है कि मजह 15-20 सेकेंड के अंदर आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। रास्ते में किसी ने आरोपी को नहीं देखा, न ही कोई महिला की मदद के लिए आता दिखाई पड़ा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *