न्यूयॉर्क में भी शातिर चीन ने खोल दिया पुलिस थाना 

वाशिंगटन । पुलिस लोगों की हिफाजत के लिए होती है। हरेक राज्य की अपनी-अपनी पुलिस फोर्स होती है। लेकिन क्या हो यदि कोई अन्य देश की पुलिस चौकी भी किसी और देश में खोल ली जाए। दरअसल, अभी तक दूसरों की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले चीन ने न्यूयॉर्क शहर में खुफिया पुलिस चौकी स्थापित कर ली थी। एफबीआई ने न्यूयॉर्क में चीन के पुलिस बल के लिए एक सीक्रेट स्टेशन चलाने और अमेरिका में रहने वाले चीनी असंतुष्टों पर नजर रखने के लिए एक आधार के रूप में इसका इस्तेमाल करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
रिपोर्ट के अनुसार मैनहट्टन के चाइनाटाउन में पुलिस स्टेशन, कथित तौर पर फरवरी 2022 में स्थापित हुआ था और बीजिंग के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय द्वारा दुनिया भर में चीनी लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं और अन्य राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दमन के एक अभियान के हिस्से के रूप में संचालित किया जा रहा था। न्याय विभाग ने 40 एमपीएस अधिकारियों और चार अन्य के खिलाफ कथित तौर पर अमेरिका में असंतुष्टों के खिलाफ इंटरनेट ट्रोल ऑपरेशन चलाने, उन्हें परेशान करने के लिए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने और एक अनाम अमेरिकी टेलीकॉम कंपनी में एक कर्मचारी की भर्ती करने के आरोप तय किए। 
ये मामला चीन सार्वजनकि सुरक्षा मंत्रालय की एक स्थानीय शाखा से संबंधित है। एफबीआई जांच के बीच चाइनाटाउन में कार्यालय इमारत के भीतर संचालित होता था। न्याय विभाग के अनुसार चौकी स्थापित करने के आरोप में दो व्यक्ति एक चीनी सरकारी अधिकारी के निर्देश और नियंत्रण में काम कर रहे थे और जांच के बारे में पता चलने के बाद उन्होंने उस अधिकारी के साथ संपर्क बंद कर दिया। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *