भोपाल-इंदौर रोड पर बनेगा विक्रमादित्य द्वार:CM डॉ. यादव ने किया भूमिपूजन; पीएम ई-बस डिपो के काम की शुरुआत भी

भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर विक्रमादित्य द्वार बनेगा। शनिवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने द्वार का भूमिपूजन किया। ये द्वार ठीक उज्जैन के विक्रमादित्य द्वार जैसा ही बनेगा।

कार्यक्रम भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे स्थित शासकीय महाराणा प्रताप स्कूल परिसर फंदा में हुआ। प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, दक्षिण-पश्चिम विधायक भगवानदास सबनानी, बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, जिलाध्यक्ष तीरथ मीणा, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट आदि भी मौजूद थे।

विधायक ने निरीक्षण किया भूमिपूजन से पहले शुक्रवार को विधायक शर्मा ने आयोजन स्थल पहुंचकर संपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

डॉ. मोहन सरकार के दो साल पूरे होने पर कार्यक्रम विधायक शर्मा ने बताया कि प्रदेश में डॉ. मोहन सरकार के दो साल पूरे होने पर यह बड़ा आयोजन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विगत दो वर्ष में मध्यप्रदेश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश सरकार का जोर जहां एक ओर समग्र विकास और जनसेवा पर है।

वहीं, विरासत को सहेजने और सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने की पहलें भी निरंतर जारी हैं। भोपाल-इंदौर रोड पर बनने वाला यह स्वागत द्वार प्रदेश की सांस्कृतिक गरिमा और विकसित मध्यप्रदेश के विजन का प्रतीक होगा।

साथ ही, पीएम ई-बस सेवा जो जल्द ही भोपाल के परिवहन को गति देगी, उसके लिए डिपो का निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *