विपिन ने पांच साल तक युवती को लिव-इन में रखा….

मुरादाबाद में तैनात सिपाही विपिन के खिलाफ बरेली की रहने वाली युवती ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि विपिन ने पांच साल तक उसे पत्नी की तरह साथ रखा। जब उसने शादी करने के लिए कहा तो उसे पीटकर भगा दिया। बारादरी क्षेत्र की युवती ने कैंट थाना प्रभारी को बताया कि वह शादीशुदा और एक बच्चे की मां है। पति से अनबन के बाद अलग रहकर दूसरों के घर में घरेलू काम करती थी। सिरौली थाने के गिरधरपुर का निवासी विपिन वर्ष 2019 में उसके संपर्क में आया। वह 24 बटालियन पीएसी मुरादाबाद में सिपाही है। विपिन उसे घुमाने ले गया, फिर नशा देकर उसके साथ संबंध बनाए। 

सिपाही ने अश्लील वीडियो फोटो भी बनाए 

सिपाही ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाता रहा। फिर शादी का झांसा देकर उसे पत्नी की तरह कैंट थाना क्षेत्र में अपने साथ रखा। इसी साल जुलाई में जब उसने शादी का दबाव बनाया तो विपिन ने इनकार कर दिया। विरोध पर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। कैंट थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है। युवती का मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। साथ ही पीएसी मुरादाबाद के अधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *