यूपी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी

लखनऊ | यूपी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। जागरुक मतदाओं ने सुबह से ही वोट डालना शुरू कर दिया है।प्रदेश में आज 38 जिलों में मतदान किया जा रहा है। इस चरण में 370 निकायों के लिए 6929 विभिन्न पदों पर 39146 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सभी का भाग्य आज ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर मतदाताओं से वोट करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उ.प्र. नगर निकाय चुनाव-2023 का आज अंतिम चरण है। सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए लोकतंत्र के इस उत्सव में अवश्य सहभागी बनें। मतदान जरूर करें। आपका अमूल्य वोट आपके नगर निकाय को और अधिक सशक्त बनाएगा। ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान!

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *