वानिंदु हसरंगा ने गेंद के बाद बल्ले से जमाया रंग, डेजर्ट वाइपर्स ने गल्फ जायंट्स को 6 विकेट से हराया 

श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने गेंद के बाद बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए डेजर्ट वाइपर्स को आईएलटी-20 में दूसरी जीत दिलाई। हसरंगा ने टीम के लिए सर्वाधिक 42 रन बनाए, जिससे वाइपर्स ने गत चैंपियन गल्फ जायंट्स को 6 विकेट से पराजित किया। हसरंगा ने एक विकेट भी लिया।

इससे पहले, पाक के शाहीन अफरीदी, मोहम्मद आमिर जैसे तेज गेंदबाजों से सुसज्जित डेजर्ट वाइपर्स के गेंदबाजी आक्रमण के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन ने शानदार अर्धशतक लगया, जिससे गल्फ जायंट्स ने 6 विकेट खोकर 160 रन का स्कोर खड़ा किया था।

हसरंगा का हरफनमौला प्रदर्शन

हसरंगा के अलावा एडम होस (39) और आजम खान (26) की पारियों से वाइपर्स ने 4 विकेट खोकर 18.4 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। जी फाइव और एंड पिक्चर्स पर प्रसारित मैच में डेजर्ट वाइपर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और अफरीदी और आमिर ने तीसरे ओवर में ही जेमी स्मिथ और कप्तान जेम्स विंस की आरंभिक जोड़ी को सात रन पर पवेलियन भेज दिया।

क्रिस लिन का अर्धशतक गया बेकार

टीम संकट में थी, लेकिन लिन (63) ने जोर्डन काक्स (32) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़कर टीम को मुश्किल से निकाला। लिन ने आउट होने से पहले 42 गेंदों की अपनी पारी में तीन छक्के और सात चौके जड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए डेजर्ट वाइपर्स एलेक्स हेल्स (21) ने बढ़िया शुरुआत दी। हालांकि टीम ने 14 के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *