Tim David के 3 छक्कों से बदला वानखेड़े का इतिहास, टूटा 4 साल पुराना रिकॉर्ड

वानखेड़े के मैदान पर आए टिम डेविड के तूफान ने राजस्थान रॉयल्स के जबड़े से जीत को छीन लिया। टिम डेविड ने आखिरी ओवर में एक के बाद एक लगातार तीन सिक्स लगाते हुए मुंबई इंडियंस की इस सीजन की चौथी जीत पर मुहर लगाई। राजस्थान पर मिली धमाकेदार जीत के साथ ही पांच बार की चैंपियन मुंबई ने आईपीएल के कई बड़े रिकॉर्ड्स को भी चकनाचूर कर डाला है।

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को 6 विकेट से मात देते हुए वानखेड़े में आईपीएल का अब तक का सबसे बड़ा चेज सफलतापूर्वक हासिल किया। राजस्थान से मिले 213 रनों के लक्ष्य को रोहित की पलटन ने 3 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया। इससे पहले आईपीएल के इतिहास में आजतक कभी भी वानखेड़े में 200 से ऊपर का टारगेट चेज नहीं हुआ था। मुंबई ने साल 2019 में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए 198 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *