बिलासपुर पहुंचने पर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत

बिलासपुर ।  गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होगी मुख्य अतिथि।राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ होगा समारोह, राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू भी रहेंगी साथ। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के हेलीपेड में पंहुचा राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर।

बिलासपुर पहुंचने पर राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु आज एक दिवसीय प्रवास पर न्यायधानी बिलासपुर पहुंची। पंडित सुन्दर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी हेलीपेड पर राष्ट्रपति का स्वागत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने किया। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, नगर निगम के महापौर रामशरण यादव, कलेक्ट संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने भी राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया।

दो पायलटिंग हेलीकॉप्टर साथ, कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर से उतरकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रतनपुर मां महामाया के दर्शन करने रवाना होंगी। दीक्षा समारोह स्थल पर मेधावियों के पहुंचने का सिलसिला कुछ ही क्षणों में प्रारंभ। राष्ट्रपति के हाथों पीएचडी की उपाधि और स्वर्ण मंडित पदक प्राप्त करने मेधावियों और शोधार्थियों में जबरदस्त उत्साह सुबह 11:49 बजे राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ होगा समारोह, राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू भी रहेंगी साथ आदिशक्ति मां महामाया के दिव्य स्वरूप की दर्शन करेंगी राष्ट्रपति, मंदिर में चाक चौबंध सुरक्षा, दोपहर 12:00 बजे तक भक्तों को प्रवेश नहीं सीयू के पहुंच मार्ग के चौक-चौराहों में 12 सौ जवान करेंगे सुरक्षा राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के शहर आगमन पर बिलासपुर पुलिस की दो सौ से अधिक महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात रहेंगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले सभी मार्गों में 12 सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

एसपी संतोष कुमार सिंह ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के आगमन पर पुलिस प्रशासन की तैयारी पूरी हो गई है। निर्धारित समय पर पुलिस के अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने तय जगह पर तैनात रहेंगे, जो आने जाने वाले राहगिरों पर नजर रखेंगे। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

राष्ट्रपति की सुरक्षा में दो सौ से अधिक महिला पुलिस रहेंगी तैनात,यातायात पुलिस का रुट चार्ट जारी

यातायात पुलिस ने अलग से रुट चार्ट जारी की है। रायपुर से कटघोरा जाने के लिए पेंड्री बाइपास चौक से गुंबर पेट्रोल पंप लालखदान तोरवा मोपका होते हुए तिराहा जांजी से मोहरा, सेलर, डंगनिया रास्ते से जाएंगे। कोरबा कटघोरा से रातनपुर जाने वाली वाहनें जांजी-सेलर मोड़ से जाली, भांड़ी, सेलर, डंगनिया, मोहरा, जांजी, मोपका, तोरवा लालखदान, गुंबर पेट्रोल पंप, से पेंड्रीडीह बाइपास रोड से जाएंगी।

वहीं तखतपुर-कोटा से सकरी रतनपुर होकर कटघोरा, कोरबा जाने वाली वाहनें सकरी बाइपास से उसलापुर मंगला, रिंग रोड, रेलवे क्षेत्र तोरवा, मोपका तिराहा से होकर जाएंगी। इसी प्रकार पेंड्रा-केंदा मार्ग से कटघोरा की ओर जाने वाली वाहनें सिल्ली मोड से पाली होते हुए नेशनल हाइवे से जाएंगी। कोरबा-कटघोरा से रतनपुर सकरी होकर तखतपुर, कोटा जाने वाली वाहने जाली मोड से मोपका, तोरवा, रेलवे, मंगला, रिंग रोड उसलापुर से होकर जाएंगी। साथ ही पेंड्रा-केंदा मार्ग से रतनपुर से बिलासपुर, रायपुर, जांजगीर जाने वाली वाहनें महामाया चौक रतनपुर से रेस्ट हाउस रोड जाली मोड़, भाड़ी, सेलर, जांजी से मोपका होकर शहर प्रवेश करेंगी। बिलासपुर शहर से रतनपुर जाने वाली वाहनें महामाया चौक से सरकंडा मोपका रोड, जांजी मोड़, सेलर, भाड़ी, जाली मोड़ होकर रेस्ट हाऊस रतनपुर से जाएंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *