मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवम उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के साथ डब्ल्यू.सी.एल. सीएमडी जे.पी. द्विवेदी ने किया शिष्टाचार मुलाकात

भोपाल ।   वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी, निदेशक (तकनीकी)  ए. के. सिंह के साथ  मनोज मिश्रा, अधिवासी कार्यपालक एसईसीएल भोपाल ने आज मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव तथा माननीय उपमुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ला के साथ शिष्टाचार भेंट की । इस दौरान श्री द्विवेदी तथा सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री तथा माननीय उपमुख्यमंत्री जी को WCL द्वारा कोयला उत्पादन, प्रेषण, दीर्घकालिक विकास तथा निगमित सामाजिक दायित्व के क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में WCL के योगदान से अवगत कराया । भेंट के दौरान देश की उर्जा आवश्यकताओं के अनुरूप WCL की प्रक्रियागत परियोजनाओं के विस्तार की वस्तुस्थिति पर भी चर्चा की गई ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *