पाकिस्तान का युद्ध में करेंगे समर्थन, टूट जाएगा भारत… जानें कौन है दिल्ली का ये दुश्मन, जिसने मुनीर सेना के लिए लड़ने का किया ऐलान

वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ (सिख्स फॉर जस्टिस) नाम का संगठन चलाने वाले पन्नू ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला किया तो यह नरेंद्र मोदी और नई दिल्ली के लिए ‘आखिरी युद्ध’ होगा। पन्नू ने भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी युद्ध को पंजाब के लिए भारत से अलग होने का एक ‘मौका’ कहा है।

पन्नू ने एक वीडियो में दावा किया, ‘अगर भारत की ओर से पाकिस्तान पर हमला करता है तो पंजाब को भारत से अलग करते हुए खालिस्तान बना लिया जाएगा। पंजाब पर भारत ने कब्जा कर रखा है। ऐसे में पंजाब के लोग भारत की सेना के खिलाफ खड़े होंगे। पूरा सिख समुदाय पाकिस्तान की सेना का समर्थन करेगा और उनके लिए लंगर लगाएगा।’

यूएन में उठाएं खालिस्तान मुद्दा: पन्नू

पन्नू ने पाकिस्तान सरकार ये अपील की है कि वह खालिस्तान के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाए और पंजाब में जनमत संग्रह किया जाए। उसने दावा किया कि पंजाब में भारत की सेना के खिलाफ और खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे जा रहे हैं। लोग सिख सैनिकों को पाकिस्तान के खिलाफ लड़ने से मना कर रहे हैं। पन्नू ने कहा कि भारत को ये युद्ध बहुत महंगा पड़ेगा। भारत युद्ध में गया तो टूट जाएगा।

गुरपतवंत सिंह पन्नू बीते काफी समय से भारत के खिलाफ बयानबाजी करता रहा है। उसने कनाडा और दूसरे देशों में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी हों और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपत्तिजनक पुतले बनाते हुए रैलियां भी निकाली हैं। वह कहता रहा है कि भारत के पंजाब को अलग कर खालिस्तान नाम का देश बनाएगा।
गुरपतवंत सिंह पन्नू सिख फॉर जस्टिस नाम का प्रतिबंधित संगठन चलाता है। पन्नू को भारत सरकार ने 1 जुलाई 2020 को UAPA कानून के तहत आतंकी घोषित किया था। अमृतसर के खानकोट गांव में पैदा हुआ पन्नू लंबे समय से विदेश में है। वह आईएसआई की मदद से पंजाब में खालिस्तान के मुद्दो को जिंदा करने की कोशिश में लगा है।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *