नौतपा के पहले दिन बदला मौसम, छाए बादल, वर्षा के आसार….

इस वर्ष नौतपा में बिलासपुर, सरगुजा संभाग के साथ ही दुर्ग के कई क्षेत्र कम तपने वाले हैं। वहीं रायपुर में मौसम का मिजाज सामान्य रहेगा, लेकिन बस्तर क्षेत्र में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।

गुरुवार सुबह से ही राजधानी रायपुर में बादल छाए हुए हैं। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के आसार है। मई आखिरी तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इस प्रकार ही रह सकता है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि नौतपा इस बार थोड़ा कम तपने वाला है।

उत्तर पश्चिम से आने वाली गर्म व शुष्क हवाओं के चलते सुबह से ही गर्मी बढ़ने लगी है,जो दोपहर तक और बढ़ जाती है। हालांकि दोपहर बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदला और कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही हवा भी चली और बुंदाबांदी भी हुई।

मुंगेली सबसे गर्म, एआरजी मुंगेली में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहे। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और वहां का अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ेगा।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस वर्ष मानसून में सामान्य से थोड़ी कम वर्षा होने की संभावना है। इसके पीछे मुख्य कारण अलनीनो को माना जा रहा है। अलनीनो का प्रभाव मानसूनी वर्षा पर पड़ सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *