Weather: अफगानिस्तान में जानलेवा हुई ठंड,20 की मौत..

काबुल | अफगानिस्तान में ठंड की वजह से 20 लोगों की मौत हो गई।बदगीज और हेरात प्रांत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के बीच बहुत से लोगों के पास पर्याप्त भोजन तक नहीं है।अलग-अलग जगह से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को अफगानिस्तान के 15 प्रांतों में 20 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 70 से ज्यादा लोगों को हायपोथर्मिया की स्थिति में अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बदगीज के गवर्नर अहमद हनजाला ने बताया कि एक गड़रिया और उसके चार बच्चों की बर्फवारी में फंसने से मौत हो गई।तालिबान के कब्जे के बाद से यहां लाखों लोग भुखमरी की कगार पर हैं। संयुक्त राष्ट्र की आेर से चलाए जा रहे सहायता अभियान पर भी तालिबान अडं़गे लगा रहा है। इसलिए ठंड के साथ भूख से भी कई मौतों की आशंका है। ठंड से अब तक करीब 4000 पशुओं की मौत हो चुकी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *