Weather : उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में हो सकती है बारिश..

उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 28 से 30 जनवरी के बीच बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 28 से उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में बारिश शुरू हो जाएगी। 29 जनवरी को बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। बारिश का ये सिलसिला 30 जनवरी तक जारी रहेगा।देश की राजधानी दिल्ली  में आज (27 जनवरी) आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 28 जनवरी को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। 29 जनवरी से बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। सुबह और शाम के समय कोहरा भी छाए रहने की संभावना जताई गई है। लखनऊ में भी 29 जनवरी से बारिश हो सकती है। वहीं, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गाजियाबद में भी सुबह और शाम के वक्त कोहरा रह सकता है।मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में 28 जनवरी तक 3 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी। इसके बाद दो दिनों के दौरान तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

मध्य प्रदेश में 28 जनवरी तक तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। महाराष्ट्र के इलाकों में 29 जनवरी तक तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और पंजाब के सुदूर इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, सुबह के समय पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में घना कोहरा रह सकता है। हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 48 घंटों तक घने कोहरे का पूर्वानुमान है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *