छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, दिन का तापमान नौ डिग्री लुढ़का

चक्रवात के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। रात के साथ ही इन दिनों दिन में भी ठिठुरन बढ़ने के साथ लगातार बारिश हो रही है। दिन के समय भी शीतलहर जैसे हालात बनते जा रहे है। रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम रहा। बीते दस वर्षों में दिन का तापमान सबसे कम रहा।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी तथा न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से अब ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर के आसार बन सकते है।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान एडब्ल्यूएस रायगढ़ में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को भी रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहने के साथ ही रुक रुक बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी।

सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान गिरा

रायपुर के साथ ही बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अबिकापुर, जगदलपुर, दुर्ग में भी अधिकतम तापमान में गिरावट रही। बिलासपुर का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया,जो सामान्य से आठ डिग्री नीचे रहा। इसके साथ ही पेंड्रा रोड में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम और अंबिकापुर में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा।

गर्म कपड़ों में मिल रहे 20 फीसद छूट

मोतीबाग, संतोषीनगर, टिकरापारा, आमापारा, पंडरी सहितअन्य क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल लगे हुए है। इन स्टालों में गर्म कपड़ों में 20 फीसद की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों की नई रेंज आई हुई है। कारोबारियों का कहना है कि इस वर्ष ठंड अच्छी पड़ने लगी है,इससे कारोबार भी जबरदस्त होने की उम्मीद है।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

कोंटा 6 सेमी, बीजापुर-सुकमा 5 सेमी, बिल्हा-छिंदगड़ 4 सेमी, भैरमगढ़-कटेकल्याण 3 सेमी, बिलासपुर-जगदलपुर-नारायणपुर में 2 सेमी वर्षा हुई। इनके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार से मौसम साफ होगा और ठंड में बढ़ोतरी होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *