21 जून से बदल सकता है मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ वर्षा के आसार

जबलपुर। 24 घंटे गर्मी से दो-चार होना पड़ेगा। सूरज के प्रहार से बचाने मंगलवार को हल्के बादल ढाल बनकर उभर सकते हैं। वातावरण शुष्क रहेगा। शाम तक बादलों के बीच तेज हवा भी चल सकती है। गर्मी से परेशान लोग भी वर्षा के इंतजार में हैं। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

तीन दिनों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री से गिर कर 39 डिग्री पर आ गया है। लेकिन गर्मी का अहसास कम नही हो रहा है। धूप में तीखापन, पश्चिमी हवा में घुली नमी के मिले-जुले असर से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। उसम भरी गर्मी से लोग बेहाल है। बिना पंखे, कूलर, एसी से एक पल भी रहना मुश्किल हाे रहा है। हालांकि मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजाय अवदाब के रूप राजस्थान से होता हुआ पूर्वी-उत्तर-पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहा है। बिहार और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बन गया है। इस चक्रवात से लेकर विदर्भ तक एक ट्रफ लाइन बनी है, जो झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं पूर्वी मप्र से होकर गुजर रही है। जिसके चलते नमी आने लगी है। इसके असर से 21 जून से मौसम का मिजाज बदल सकता है। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ वर्षा की आशंका है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *