Weather : यूपी में कड़ाके की ठंड जारी,मौसम विभाग का 16 जिलों में रेड अलर्ट..

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 16 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार की सुबह भी शीतलहर और घने कोहरे के बीच हुई। सप्ताह का पहला दिन होने के कारण लोग सड़कों पर वाहन नजर आए पर इनकी संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही। घने कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य रही।अवध में अयोध्या अपने न्यूनतम तापमान तीन डिग्री के साथ फिर प्रदेश में सबसे सर्द रहा।

इससे पहले वहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके अलावा रायबरेली व बहराइच 4 और लखनऊ में 4.1 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे व शीतलहर की चेतावनी जारी की। साथ ही मंगलवार से कुछ राहत की उम्मीद जताई है। इसी बीच रविवार दोपहर अचानक विभाग ने अयोध्या समेत 16 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया जो सोमवार सुबह तक जारी रह सकता है।

इससे पारे के और लुढ़कने की आशंका है।
घने कोहरे व शीतलहर की चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने कहा है कि ठंड के मद्देनजर अगले 36 घंटे अहम हैं। इसी के आधार पर आगे का बदलाव निर्भर करेगा।

प्रयागराज में रात का पारा 3.2 रहा, लेकिन दिन केपारे में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई। इसमें पारा 21.8 डिग्री रहा। जबकि झांसी में भी न्यूनतम पारा 4.2 रहा, लेकिन दिन का पारा 24 डिग्री से अधिक हो जाने से लोगों ने राहत महसूस की। आगरा में भी भी 20 डिग्री से अधिक रहा दिन का तापमान। अयोध्या में अधिकतम पारा 13.5 रहा। इटावा में 18 से अधिक, फुसर्तगंज, बस्ती, हमीरपुर में 17 से अधिक, बस्ती में 17 डिग्री रहा, अन्य शहरों में 11 डिग्री से 15 डिग्री केबीच रहा।

कोहरे की मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर बुरी तरह पड़ी है। कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन पर बीती रात दस बजे की जगह रविवार सुबह सवा आठ बजे पहुंची। इसके अलावा नई दिल्ली लखनऊ एसी एक्सप्रेस दो घंटे, लखनऊ मेल ढाई घंटे, बेगमपुरा एक्सप्रेस 6.40 घंटे व शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से लखनऊ पहुंचीं। इसके अलावा अमौसी एयरपोर्ट से रवाना होने वाली कई फ्लाइटों के देरी से टेकऑफ की वजह से यात्री परेशान हुए

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *