Weather: कई शहरों में बार‍िश के आसार,चार ड‍िग्री पारा ग‍िरने से सर्द हुई हवा..

लखनऊ । यूपी के कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्‍या, प्रयागराज, वाराणसी, गाज‍ियाबाद, इटावा, कन्‍नौज, उन्‍नाव में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम व‍िभाग ने दो द‍िनों तक प्रदेश के कई शहरों में बार‍िश का अर्ल जारी क‍िया है। बीते दो द‍िन तक हुई बार‍िश के बाद करीब चार ड‍िग्री पारा ग‍िरने की वजह से हवा भी सर्द हुई है। तेज हवाओं के चलने से ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं बरेली मंडल के ज‍िलों में सुबह कोहरा भी नजर आया।

शुक्रवार को तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी सुबह हल्की बारिश के आसार हैं। दिन में धूप से पारा चढ़ेगा। 29 और 30 को भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते यूपी में बारिश के आसार हैं। मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार, मौसम में इस समय पूर्वी हवा का असर अधिक है। कई शहरों में आज भी तेज हवाओं के बीच हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि दिन में धूप निकलेगी। इससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।

शुक्रवार से अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़त होगी लेकिन न्यूनतम में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 27 से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर देश के पंजाब और उत्तर भारत से होकर गुजरेगा। इससे 29 और 30 को बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का आसार बन रहे हैं।शुक्रवार को को राजधानी का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही। इसके बावजूद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

सबसे अधिक तापमान चुर्क में 30.4 डिग्री सेल्सियस और प्रयागराज में 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। सबसे कम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बदली छाई रहेगी। हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *