एसिडिटी बढ़ने से बचने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं? डायटीशियन के सुझाव

Acidity Problem: एसिडिटी एक आम समस्या है. यह गलत खानपान और लाइफस्टाइल के चलते हो जाती है. इसके चलते लोगों को ब्लोटिंग या सीने में जलन की दिक्कत हो सकती है. लेकिन कई बार लोगों को एसिडिटी ज्यादा होने लगती है, जिसके चलते उन्हें दवाइयों का सहारा लेना पड़ता है. अगर आपको भी एसिडिटी की दिक्कत है, तो घबराने की जरूरत नहीं है.

डायटीशियन मोहिनी डोंगरे कहती हैं कि आप अपने खाने की आदतों में बदलाव करके एसिडिटी की दिक्कत से बच सकते हैं. जब पेट में ज्यादा एसिड का उत्पादन होता है, तो यह फूड पाइप मेंजलन पैदा कर सकता है. अगर आप एसिडिटी से परेशान हैं, तो एक्सपर्ट से जानते हैं कि अपनी डाइट में क्या बदलाव करें.

मसालेदार और ऑयली खाने से बचें

मसालेदार और ऑयली खाना पेट में एसिड के उत्पादन को बढ़ा सकते हैं, जिससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है. तली-भुनी चीजें या तीखी चीजों को डाइट का हिस्सा न बनाएं. एक्सपर्ट कहती हैं कि आप सादा खाना और ताजे फल-सब्जियों को डाइट में शामिल करें.

खट्टी चीजों से बचें

नींबू, टमाटर, अंगूर, और संतरे में नेचुरल एसिड पाया जाता है. इन्हें ज्यादा खाने से एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है. आप आपको बार-बार एसिडिटी की समस्या है, तो इन चीजों को न खाएं. आप ऐसे फल खा सकते हैं जो एसिडिटी में मदद करते हैं. केला या पपीता डाइट में शामिल कर सकते हैं.

ज्यादा पानी पिएं

पानी पेट में पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है. एसिडिटी से राहत पाने के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है. हालांकि, भोजन के तुरंत बाद बहुत अधिक पानी पीने से बचें, क्योंकि इससे पेट में एसिड का स्तर बढ़ सकता है. दिनभर में कम से कम 2 लीटर पानी जरूर पिएं.

फाइबर वाली चीजें

फाइबर वाली चीजों को डाइट में शामिल करें. दलिया, साबुत अनाज, फल और हरी सब्जियां एसिडिटी की समस्या को नियंत्रित करने में मदद करती हैं. फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, जिससे पेट में एसिड का उत्पादन नियंत्रित रहता है. यह पाचन तंत्र को हेल्दी रखने औरएसिडिटी की समस्या को कम करता है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *