पाकिस्तान आज इंग्लैंड से हारा तो क्या होगा, कट जाएगा सेमीफाइनल से पत्ता? समझें पूरा सेनेरियो

नई दिल्ली: आज यानी 24 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 में पाकिस्तान और इंग्लैंड का मुकाबला पल्लेकेले में होने वाला है। बता दें कि सुपर 8 का पहला मैच पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के सामने बारिश के चलते धुल गया था। इसके अलावा इंग्लैंड ने अपने सुपर 8 के पहले मैच में मेजबान श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज की थी। दोनों टीमों के बीच एक टक्कर के मुकाबले की उम्मीद है। हालांकि अगर पाकिस्तान आज हार जाता है तो उनका सेमीफाइनल में पहुंचना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा। फिर चीजें उनके हाथ में नहीं रहेंगी। आइये जानते हैं इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तान का सेमीफाइनल सेनेरियो कैसा रहेगा।अगर इंग्लैंड सुपर 8 के मुकाबले में पाकिस्तान को हरा देता है तो इंग्लैंड 2 में से 2 मुकाबले जीतकर 4 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार रहेगी। इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।

इसके बाद फिर पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरे नंबर पर आने की रेस होगी। पाकिस्तान का फिर सिर्फ एक मुकाबला बचेगा, जो वे श्रीलंका के खिलाफ 28 फरवरी को खेलेंगे। ऐसे में पाकिस्तान को उस मुकाबले में श्रीलंका को हर हाल में हराना होगा। इससे उनके 3 अंक हो जाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *