वॉट्सऐप ने बैन किए 47 लाख अकाउंट

नई दिल्ली। वॉट्सऐप ने मार्च 2023 में यूजर्स की शिकायतों और नियमों के आधार पर भारत में 47 लाख से ज्यादा अकाउंट को बैन कर दिया है। वॉट्सऐप की मंथली रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने 1 मार्च से 31 मार्च 2023 के बीच वॉट्सऐप ने 4,715,906 भारतीय यूजर्स के अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया है। इन अकाउंट्स को भारतीय कानून और वॉट्सऐप के नियमों का उल्लंघन करने पर बैन किया गया है। रिपोट्र्स से यह भी पता चला है कि वॉट्सऐप को 4,720 शिकायतें मिली थीं। इनमें से 4,316 शिकायत में अकाउंट बैन करने की अपील की थी, लेकिन वॉट्सऐप ने केवल 585 के खिलाफ कार्रवाई की है। इससे पहले फरवरी में वॉट्सऐप ने 46 लाख भारतीय यूजर्स पर प्रतिबंध लगाया था। इससे पहले जनवरी में 29 लाख अकाउंट, दिसंबर में 36 लाख अकाउंट और नवंबर में 37 लाख अकाउंट बैन किए थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *