अमिताभ बच्चन रातभर जागकर सवेरे 5.15 पर चले सोने तो चौंके लोग, पूछा- ऐसा कहां बैठे कि सुबह के सवा पांच बज गए?

एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और एक से एक मजेदार पोस्ट करते हैं, जिस पर लोगो रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाते। अब 28 जुलाई की सुबह भी उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिस पर लोगों ने जमकर चुटकी है और फनी-फनी रिएक्शन्स दिए हैं। कुछ ने जया बच्चन का भी जिक्र किया है और एक्टर के बारे में पता लगाने को कहा है।

अमिताभ बच्चन ने 28 जुलाई को सुबह 5.14 बजे ट्वीट किया। लिखा, ‘टी 5454(i) -सुबह के सवा पांच ( 5:15 am) बज रहे हैं और, यहां से जाने का मन नहीं कर रहा है! चलो अब चलते हैं, निद्रा।’ अब वह इस वक्त तक क्यों जाग रहे थे, इसकी जानकारी तो नहीं। लेकिन लोगों ने जो कहा है, वो बताते हैं।

अमिताभ बच्चन के लेटेस्ट ट्वीट पर लोगों का सवाल

अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, ‘जागने का समय है अब।’ एक ने लिखा, ‘अमिताभ जी अपन सबकी नींद उड़ाकर खुद चैन की नींद सोने चले गए। बताया ही नहीं, ऐसे कहां बैठे कि सुबह के सवा पांच बज गए। कुछ तो खास होगा, जो बिग बी को पसंद आया और नींद से भी समझौता कर लिया।’

अमिताभ बच्चन को लोगों ने जया बच्चन के नाम से डराया

अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘जाइए नहीं तो जया दीदी गुस्सा करेंगी।’ एक ने लिखा, ‘ढक्कन आदमी, कुछ ओर नहीं रहा लिखने को।’ एक ने लिखा, ‘तो जाओ आज सावन सोमवार है स्नान कर के भोलेनाथ जी के दर्शन करने जाओ।’ एक ने लिखा, ‘जया जी ने सुख चैन के साथ नींद भी छीन ली क्या।’ एक ने लिखा, ‘निकल जाइए इससे पहले जया जी जाग जाएं और उनको पता चल जाए।’ बता दें कि एक्टर अब ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन में दिखाई देंगे। वह इस वक्त उसी की शूटिंग कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *