हिना खान ने हाथों में लगाई ईद की मेहंदी तो यूजर्स ने उड़ाया मजाक, रोज़े न रखने पर खूब मारे ताने

जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब गए हैं। एक्ट्रेस हिना खान ने भी ईद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने हाथों में खास मेहंदी लगवाई, जिसकी झलक फैंस के साथ शेयर की है। हिना ने हाथों के साथ-साथ पैरों पर भी खूबसूरत मेहंदी लगवाई। इस मौके पर उन्होंने सलवार, झुमके और चूड़ियां भी पहनीं।

हिना खान की ईद की मेहंदी, यूजर्स को लगी मिर्ची

हिना खान बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनकी मदमस्त अदाएं फैंस के दिलों पर छुरियां चला रही हैं, पर कुछ लोगों को इस पर भी परेशान हो गई। उन्होंने अपने तानों और कमेंट्स से हिना खान के ईद के जश्न में खलल डालने की कोशिश की। जहां कुछ ने पूछा कि क्या हिना ने रोज़े रखे थे, जो वो ईद मना रही हैं, तो वहीं कुछ ने ताना मारा कि जो लोग रोज़े नहीं रखते हैं उनकी ईद दो दिन पहले ही शुरू हो जाती है।

हिना की कश्मीरी चूड़ियां, झुमके और मेहंदी, शेयर कीं 12 तस्वीरें

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईद की तैयारियां दिखाते हुए 12 तस्वीरें शेयर कीं। इनमें वह अपने हाथों और पैरों में लगी मेहंदी फ्लॉन्ट करती, नए कपड़े, कश्मीरी चूड़ियां और झुमके दिखाती नजर आईं। साथ में लिखा- ईद की तैयारियां..मेहंदी, फर्शी सलवार, झुमके , कश्मीरी चूड़ियां…सब सेट है।’

यूजर्स ने रोज़े न रखने पर मारा ताना, उड़ाया मजाक

इस पोस्ट पर जहां फैंस ने प्यार बरसाया, वहीं कुछ यूजर्स ने ऊल-जुलूल कमेंट्स करने शुरू कर दिए। एक ने लिखा, ‘जो रोज़े नहीं रखते, उनकी ईद दो दिन पहले आ जाती है।’ एक और कमेंट आया, ‘रोज़े रखे थे?’ किसी ने कहा कि रोज़ेदारों की ईद होती है, उनकी नहीं जिन्होंने रोज़े नहीं रखे। वहीं कुछ ने हिना खान के पैरों पर मेहंदी लगाने पर सवाल उठा दिए।

हिना खान को हुआ था कैंसर, नहीं रख पाती थीं रोज़े

मालूम हो कि हिना खान का जब 2025 में कैंसर का इलाज चल रहा था, तो उन्होंने अपना पहला रोज़ा रखा था। वह हेल्थ इशूज के कारण रोज़ा नहीं रख पाती हैं, पर इफ्तारी और बाकी रिचुअल जरूर करती हैं।

हिना खान और रॉकी जायसवाल की लव स्टोरी, शादी

हिना खान की बात करें, तो उन्होंने 4 जून 2025 को बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की थी। वह कई सालों से उन्हें डेट कर रही थीं। हिना और रॉकी की पहली मुलाकात टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी। वह एक टीवी प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन हैं। उसी शो के वक्त से हिना और रॉकी एक-दूसरे के करीब आ गए। हिना खान को जब ब्रेस्ट कैंसर हुआ, तो भी रॉकी ने उनका साथ नहीं छोड़ा और हर कदम साथ दिया। दोनों टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में भी साथ नजर आए थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *