इंदिरा एकादशी कब है? , पूजा विधि-शुभ मुहूर्त और इस व्रत का महत्व

साल में 24 एकादशी होती है. लेकिन अश्विन मास की एकादशी महत्वपूर्ण होती है. पितृ पक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी को श्राद्ध करने का भी विशेष महत्व होता है.

ग्रंथों में कहा गया है कि श्राद्ध के दिनों में विष्णु पूजा करने से भी पितर तृप्त हो जाते हैं.

इंदिरा एकादशी 2023
अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की इंदिरा एकादशी 10 अक्टूबर 2023 को रखा जाएगा. इंदिरा एकादशी के दिन व्रत करने से मनुष्य को यमलोक की यातना का सामना नहीं करना पड़ता. इस दिन मघा श्राद्ध किया जाएगा.

इंदिरा एकादशी 2023
इंदिरा एकादशी 2023 मुहूर्त

पंचांग के अनुसार अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 9 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 10 अक्टूबर 2023 को दोपहर 03 बजकर 08 मिनट पर इसका समापन होगा. विष्णु पूजा का समय सोमवार की सुबह 09 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 08 मिनट तक है.

एकादशी व्रत पारण टाइम
इंदिरा एकादशी 2023 व्रत पारण समय

पितृ पक्ष की इंदिरा एकादशी व्रत का पारण 11 अक्टूबर 2023 की सुबह 06 बजकर 19 मिनट से सुबह 08 बजकर 39 मिनट तक किया जाएगा. इस दिन द्वादशी तिथि का समापन शाम 05 बजकर 37 मिनट पर होगा.

इंदिरा एकादशी
इंदिरा एकादशी महत्व

इंदिरा एकादशी पितृ पक्ष में आती है. इसलिए इसका महत्व बढ़ जाता है. पद्म पुराण के अनुसार इस एकादशी का व्रत करने वाले व्यक्ति के सात पीढ़ियों तक के पितृ तर जाते हैं. विधिपूर्वक पूर्वज के नाम पर दान कर दिया जाए तो उन्हें मोक्ष मिल जाता है और व्रत करने वाले को बैकुण्ठ प्राप्ति होती है.
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *