स्टूडेंट्स के होली उत्साह में खलन हुआ तो कॉलेज प्रोफेसरों को बना लिया बंधक, करीब 30 मिनट तक हॉल में बंधक बने रहे

इंदौर: शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय में छात्रों ने प्राचार्य और प्रोफेसरों को बंधक बना लिया है। छात्रों ने सभी प्रोफेसरों को हॉल में ही फंसा दिया, कॉलेज का मुख्य गेट बंद कर उसमें लकड़ी का लट्ठा डाल दिया और किसी को भी बाहर नहीं जाने दिया। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी कर परिसर में जमकर हंगामा किया। करीब 30 मिनट तक सभी प्रोफेसर हॉल में बंधक बने रहे। छात्रों ने हॉल की बिजली भी काट दी।

होली मनाने को लेकर हंगामा

बता दें कि छात्रों ने कॉलेज में होली के आयोजन की अनुमति मांगी थी, लेकिन कॉलेज की ओर से उन्हें होली मनाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके विरोध में एबीवीपी और छात्रों ने मिलकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रोफेसर और छात्र आमने-सामने आ गए। काफी देर तक छात्रों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान छात्रों द्वारा कॉलेज के प्रशासनिक भवन का चैनल गेट बंद कर दिया गया और प्रोफेसर को बंधक बना लिया गया। सुरक्षा कारणों से नहीं दी गई थी अनुमति:

बंधक बनाए गए प्रोफेसरों और कर्मचारियों में से एक ने खिड़की से बाहर आकर हॉल का मुख्य गेट खोला। इसके बाद प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन समेत सभी लोग बाहर आ सके। प्राचार्य ने कलेक्टर से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन ने बताया, "सुरक्षा कारणों से परिसर में होली मनाने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद छात्रों ने कॉलेज परिसर में होली मिलन समारोह के पोस्टर लगा दिए थे।" कलेक्टर ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

पोस्टर हटने के बाद हुआ विरोध

छात्रों ने बताया, "हम कुछ दिन पहले प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन से मिलने उनके कक्ष में गए थे। इस दौरान हमने उनसे परिसर में होली मनाने की अनुमति मांगी थी, तब उन्होंने मौखिक रूप से कार्यक्रम करने की अनुमति दे दी थी, लेकिन जब छात्रों ने कॉलेज में कार्यक्रम के पोस्टर लगा दिए तो प्राचार्य ने सभी पोस्टर हटवा दिए। जिससे छात्र भड़क गए और विरोध करने लगे।"

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *