कौन हैं राजीव मिश्रा और दलजीत सिंह? जो बिहार कैडर से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए

पटना: बिहार कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सेवा देंगे। बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से शुक्रवार को इसकी आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई। जारी अधिसूचना के मुताबिक, आईजी दलजीत सिंह और डीआईजी राजीव मिश्रा अब केंद्र सरकार के तहत अपनी सेवाएं देंगे। आईजी दलजीत सिंह को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राजीव मिश्रा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है। आइए जानते हैं दोनों अधिकारियों के बारे में…

कौन हैं IPS दलजीत सिंह, जो संभालेंगे BSF में IG का पद

वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह को बीएसएफ में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर नियुक्त किया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले दलजीत सिंह बिहार पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में आईजी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी कार्यकुशलता और अनुभव को देखते हुए केंद्र ने उन्हें देश की सीमाओं की सुरक्षा का महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *