किसके पास सबसे ज्यादा पैसे, कितने खिलाड़ियों की जरूरत, आईपीएल ऑक्शन के बारे में जानिए सब कुछ

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के लिए कुछ ही समय बाद खिलाड़ियों की नीलामी होगी। अबु धानी के एतिहाद एरिना में भारतीय समय अनुसार दोपहर ढाई बजे से इसका आयोजन किया जाएगा। सभी फ्रेंचाइजी ने अपनी प्लानिंग को अंतिम रूप दे दिया है। इस बार मिनी ऑक्शन होने की वजह से सभी के पास पर्स सीमित हैं। कैमरून ग्रीन, वेंकटेश अय्यर, लियाम लिविंगस्टोन जैसे कई बड़े नाम ऑक्शन पूल में हैं और उम्मीद है कि ऑक्शन में उन्हें बड़ी रकम मिलेगी।

369 खिलाड़ी ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट

आईपीएल 2026 की नीलामी के लिए 1390 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया था। पहले 350 नामों को ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। अब इसमें 19 और नाम जोड़ दिए गए हैं। इसमें अभिमन्यु ईश्वरन भी शामिल हैं। ऑक्शन में अधिकतम 77 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इसमें 31 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। सबसे ज्यादा 13 खिलाड़ियों की जरूरत कोलकाता नाइट राइडर्स को है और सबसे ज्यादा पर्स भी उसी के पास है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *