कौन है फैसल, जिस पर लगा युवाओं को रुसी सेना में भर्ती करने का आरोप 

नई दिल्ली । यूक्रेन-रूस युद्ध में धोखे से फंसाने के बाद दो भारतीयों की मौत के बाद एक भारतीय व्यक्ति की भूमिका सामने आई है, जिसमें कई लोगों को रूसी सेना में आकर्षक नौकरी दिलाने का वादा किया था। उस व्यक्ति की पहचान फैसल अब्दुल मुतल्लिब खान के रूप हुई है, जो एक भर्ती एजेंसी और बाबा व्लॉग्स नामक एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल चलाता है। फैसल ने कथित तौर पर कई भारतीय लोगों को रूसी सेना में गैर-लड़ाकू भूमिकाओं में आकर्षक नौकरियों का वादा करके रूस बुलाया था। हालाँकि, उसमें से कई को बाद में युद्ध में धकेल दिया गया।
सितंबर 2023 में एक वीडियो में फैसल ने अपने दर्शकों से वादा किया था कि रूसी सेना में शामिल होने वालों को मोटी तनख्वाह के अलावा एक सरकारी कार्ड भी मिलेगा, जो उन्हें स्थायी निवास पाने में मदद करेगा। उन्होंने कथित तौर पर रूसी सेना में सहायक भूमिकाओं में नौकरी का वादा करके बड़ी संख्या में भारतीयों को रूस भेजा। उनमें से एक मोहम्मद अफसान थे, जो यूक्रेन में युद्ध में मारे गए थे।
फैसल एक मैनपावर कंसल्टेंसी फर्म चलाते हैं, जो कई देशों में कर्मचारी उपलब्ध कराती है। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष के बीच है। फैसल ने बताया कि उन्होंने 35 लोगों को रूस भेजा। उन्हें रूस में संचालकों ने बताया था कि उन्हें अग्रिम मोर्चे पर तैनात नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह खुद पीड़ित हैं। फैसल खान ने दावा किया कि उन्होंने उन्हें वापस लाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इन लोगों के रूस पहुंचने के बाद जो हुआ वह उनके नियंत्रण से बाहर था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *