जिसने भी देखा दहल गयाः फंदे पर लटका मिला छात्र, साड़ी पहनी थी, मेकअप भी महिलाओं जैसा

इंदौर ।  इंदौर के रणजीत सिंह कॉलेज में BSc सेकंड ईयर के छात्र का शव फंदे पर लटका मिला है। खंडवा नाका इलाके में शुक्रवार देर रात यह घटना हुई। छात्र ने महिलाओं जैसी साड़ी पहन रखी थी और महिलाओं की तरह ही उसका मेकअप भी था। पुलिस को प्रारंभिक रूप से मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। सुसाइड किया है या मारकर लटकाया गया है, इस पर पुलिस जांच कर रही है। उसके दोनों हाथ बंधे हैं और आंख पर पट्टी बंधी थी। शव के आसपास खून भी बिखरा मिला है।

परिजन पहुंचे तो पता चला

पुलिस ने बताया कि पुनीत त्रिभुवन दुबे निवासी रायसेन (31) इंदौर में पढ़ाई के लिए आया था। खंडवा नाका इलाके की एक मल्टी में किराए से रूम में रह रहा था। पिता त्रिभुवन ने बताया शुक्रवार रात उसे कॉल किया था तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने इंदौर में ही रहने वाले एक परिचित से बेटे के घर जाकर बात कराने के लिए कहा था। इसके बाद इस घटना की जानकारी मिली।

दोस्त बोले वह इस तरह नहीं रहता था

आठ दिन पहले ही पुनीत ने इसी बिल्डिंग में अपना रूम बदला था। परिवार के लोगों ने बताया पहले वह दो दोस्तों के साथ रहता था। परिवार ने उन दोनों दोस्तो से भी बात की। उन्होंने बताया कि पुनीत इस तरह कभी नहीं रहता था। उसे देखकर हमें भी आश्चर्य हुआ। पिता को भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि दो महीने पहले ही पुनीत का जन्मदिन था। मां विभूति उससे मिलने इंदौर गई थी। काफी दिन उसके साथ रही लेकिन कभी उसके वेशभूषा के बदलाव को नहीं देखा, न महसूस किया। वह लड़कों जैसे ही कपड़े पहनता है। परिजन ने पुलिस को पुनीत की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *