भारत जोड़ो यात्रा निकलने वालों को भारत माता की जय बोलने में इतनी तकलीफ क्यों : नड्डा 

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर में कांग्रेस नेताओं की बैठक के अंदर घटे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलकर सवाल पूछा है कि भारत जोड़ो के नाम पर राजनीतिक यात्रा करने वालों को भारत माता की जय के उद्घोष से नफरत क्यों है?
नड्डा ने कांग्रेस पर राजनीतिक निशाना साधकर पूछा कि, कांग्रेस को देश के सम्मान एवं गौरव से जुड़े हर विषय से इतनी आपत्ति क्यों है? भारत जोड़ो के नाम पर राजनीतिक यात्रा करने वालों को भारत माता की जय के उद्घोष से नफरत क्यों है? नड्डा ने गांधी परिवार पर निशाना साधकर कहा, स्पष्ट है कि कांग्रेस के मन में न देश के प्रति सम्मान है, न देश के संविधान के प्रति और न ही संवैधानिक संस्थाओं के प्रति। कांग्रेस नेताओं को बस एक विशेष परिवार के गुणगान से मतलब है। कांग्रेस की देश विरोधी एवं संविधान विरोधी मंशा को पूरा देश भलीभांति जानता है।
बता दें कि,इसके पहले भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने भी राजस्थान विधान सभा चुनाव के टिकट के लिए जयपुर में बुलाई गई कांग्रेस की बैठक में पार्टी पर्यवेक्षक आराधना मिश्र द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारत माता की जय की बजाय कांग्रेस जिंदाबाद का नारा लगाने को कहने की आलोचना करते हुए कहा, कांग्रेस सनातन विरोधी ही नहीं राष्ट्रविरोधी भी है। जयपुर में आयोजित पीसीसी की बैठक में पर्यवेक्षक ने भारत माता की जय बोलने पर आपत्ति जताकर  कहा ये अनुशासनहीनता है। जिस पार्टी के नेताओं की मानसिकता देश विरोधी हो, वहां पार्टी देश का क्या भला करेगी? कांग्रेस का पतन तय है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *