पत्नी ने पति संग मिलकर की प्रेमी की हत्या, हथौड़ी और रॉड से किया वार

रायपुर के तिल्दा से चौंका देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, तिल्दा के शिक्षक कॉलोनी में एक प्रेमी को एकतरफा प्यार की कीमत चुकानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, एक शादीशुदा महिला ने युवक को अपने घर बुलाकर पति के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, दोनों ने उसका शव सात किमी दूर जलसों रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया था।

सोमवार सुबह मालगाड़ी के ड्राइवर ने एक व्यक्ति की लाश रेलवे ट्रैक के बीच होने की जानकारी दी गई। जिसके बाद स्टेशन मास्टर नें इसकी सूचना तिल्दा थाने में दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान के लिए जांच शुरू की, जिसके बाद हत्या के पूरे मामले का खुलासा हुआ। मृतक का नाम अनिल वर्मा था और वह पास ही रहने वाली एक शादीशुदा महिला उषा को पसंद करता था।

दोनों का प्रेम प्रसंग कुछ वक्त तक चला था, लेकिन इसके बाद महिला के पति को इसकी खबर लग गई थी। जिसके बाद महिला ने अनिल से दूरी बना ली थी। इसके बावजूद अनिल नहीं माना और लगातार महिला को परेशान किया करता था। इस बात को लेकर महिला काफी भयभीत थी। इसी बीच महिला ने अपने पति अश्वनी कुमार के साथ मिलकर अनिल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

पति और पत्नी ने पूरे प्लानिंग के साथ इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने उसे अपने घर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया। पार्टी में मृतक ने अन्य लोगों और महिला के पति के साथ दारू पी। पार्टी के बाद अनिल अपने घर चला गया। कुछ देर बाद उषा ने अनिल को फोन कर घर घर बुलाया तो अनिल ने घर आने के लिए हामी भर दी। उसे मारने के लिए उषा ने मिर्ची-पाउडर को एक कागज में रख लिया साथ ही हथौड़ी और एक लोहे की रॉड और बैट भी निकालकर एक जगह रख ली।

कुछ ही देर में अनील नशे की हालत में उसके घर पहुंचा और उषा ने दरवाजा खोला और जैसे ही अनिल अंदर आया उषा ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर उड़ेल दिया। तभी अश्वनी ने पास में रखा बैट उठाकर अनिल के सर पर दे मारी। पत्नी ऊषा ने भी हथौड़ी से प्रेमी अनिल के सिर पर ताबड़तोड़ वार किया। इस बीच पति ने लोहे की रॉड से भी उस पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर रस्सी से युवक का गला घोंट दिया। प्रेमी ने मौके पर दम तोड़ दिया। शव को रेलवे ट्रैक पर जा कर फेंक दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *