दो छक्के और दो चौके, आखिरी चार गेंद पर नादिया डी क्लार्क ने मुंबई इंडियंस के जबड़े से यूं छीनी जीत

नई दिल्ली: डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। बीते 9 जनवरी को सीजन का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गया यह मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक रहा। आरसीबी ने हारा हुआ मैच मुंबई से जीत लिया। आखिरी ओवर में बेंगलुरु को जीत के लिए 18 रन की जरूरत थी। साउथ अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क ने एमआई के मुंह से जीत छीन ली। आइये, आपको बताते हैं आखिरी ओवर में क्या-क्या हुआ।

आखिरी ओवर में नादिन डी क्लार्क का जलवा

मुंबई इंडियंस की ओर से आखिरी ओवर नेट साइर ब्रंट लेकर आई थीं। नादिन डी क्लार्क स्ट्राइक पर थीं। जीत के लिए 18 रन की दरकार थी। अमेलिया ने ओवर की शानदार शुरुआत की और पहली गेंद डॉट डाली। इतना ही नहीं इसके बाद नेट साइवर ब्रंट ने दूसरी बॉल पर भी कोई रन नहीं दिया। अब आरसीबी को जीत के लिए 4 गेंद में 18 रन की जरूरत थी।ओवर की तीसरी गेंद पर नादिन डी क्लार्क ने शानदार छक्का लगाया। इसके बाद चौथी गेंद पर चौका लगाया। फिर पांचवीं बॉल पर फिर छक्का लगा दिया। आखिरी गेंद पर जीत के लिए बेंगलुरु को 2 रन चाहिए थे। इस पर नादिन ने चौका लगाकर मैच फिनिश किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *