कांग्रेस का नाम लिए बगैर साध्वी प्राची ने कहा – भारत के विभाजन और दुर्गति के लिए खूनी पंजा जिम्मेदार

नवसारी | गुजरात आई साध्वी ने प्राची ने कांग्रेस पर कड़े प्रहार किए| साध्वी प्राची ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि भारत के विभाजन और 70 साल की दुर्गति के लिए खूनी पंजा जिम्मेदार है| दक्षिण गुजरात के नवसारी में आयोजित शौर्य यात्रा के बाद धर्मसभा को साध्वी प्राची ने संबोधित किया| उन्होंने कहा कि देश की अखंडता को तोड़ने के लिए आतंकवाद और लव जिहाद समेत सनातन धर्म के खिलाफ साजिश रची जा रही है| धर्मसभा में कांग्रेस का नाम लिए बगैर साध्वी प्राची ने आरोप लगाया कि देश के विभाजन और 70 साल की दुर्गति के लिए खूनी पंजा जिम्मेदार है| जब ब्राह्मण, क्षत्रिय वैश्य और शूद्र के साथ पांचवें संन्यासी मुट्ठी बन जाएं तो अच्छे अच्छे परास्त हो जाते हैं| साध्वी प्राची ने इंडिया गठबंधन की कई दशकों पहले भारत को गुलाम बनाने वाली ईस्ट इंडिया कंपनी से की और धर्म पर हो रहे कुठाराघात के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए लोगों से जागृत होने का आह्वान किया| इस अवसर साध्वी प्राची ने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प भी किया| दरअसल दशकों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है और जनवरी 2024 में रामलला उसमें बिराजमान होंगे| मंदिर निर्माण को लेकर अब तक हुए संघर्ष और बलिदान से वर्तमान पीढ़ी समेत सनातनियों को जागृत करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दू परिषद की ओर देशभर में शौर्य यात्रा निकाली गई| दक्षिण गुजरात के नवसारी में भी दो दिन शौर्य यात्रा निकाली गई| शौर्य यात्रा को साध्वी प्राची और नवसारी के विधायक राकेश देसाई ने प्रस्थान कराया| नवसारी शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए शौर्य यात्रा शांतादेवी रोड स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर पहुंची| जहां साध्वी प्राची और डांग की साध्वी यशोदा दीदी ने हिन्दू धर्म, संस्कृति को तोड़ने की साजिश, लव जिहाद के साथ ही लैन्ड जिहाद, फूड जिहाद फैलाने वाले जिहादियों से धर्म बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया|

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *