महिला का अपहरण कर किया दुष्कर्म फिर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला को किडनैंप कर उसके साथ दुष्कर्म फिर उसकी हत्या कर दी गई। अब इस मामले में पुलिस ने बुधवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। कोरबा के एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद महिला के शव को पाली थाना क्षेत्र के केराझरिया जंगल में दफना दिया था, जिसे पुलिस ने अब बरामद कर लिया है।

15 लाख रुपये की मांगी फिरौती

पुलिस के अनुसार, महिला के पिता ने 30 सितंबर को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि वह 28 सितंबर को कोरबा शहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला के फोन से उसके पिता को फोन कर उसके किडनैपिंग की बात कहकर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी।

कोर्ट में आरोपियों ने किया सरेंडर

इसके बाद इस गुत्थी को सुलझाने के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने पाली, पोड़ी, रतनपुर और सकरी के इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी अपना ठिकाना बदलते रहे। इसके बाद मंगलवार को पांच लोगों ने कोरबा जिले के कटघोरा की एक अदालत में सरेंडर कर दिया। फिर उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

मुख्य आरोपी ने कबूल की गुनाह

पुलिस पूछताछ  के दौरान मुख्य आरोपी सोनू लाल साहू (27) ने महिला के किडनैपिंग कर उसके साथ दुष्कर्म और फिर उसकी गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की। उसने बताया कि महिला की हत्या के बाद उसने अपने दोस्त संदीप भोई (21), वीरेंद्र भोई (19), सुरेंद्र भोई (21) और जीवा राव (19) की मदद से शव को केराझरिया जंगल में दफना दिया। सभी आरोपी पाली इलाके के रहने वाले है। पुलिस के अनुसार, सोनू ने पुलिस को गुमराह करने के लिए फिरौती की कॉल की थी क्योंकि तब तक वह महिला की हत्या कर चुका था। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *