कोरबा में बम ब्लास्ट होने से महिला का पैर जख्मी, हालत गंभीर…

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार को बम ब्लास्ट होने से एक महिला घायल हो गई। चपेट में आने से महिला का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है। हादसे के बाद महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देख सिम्स रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पसान क्षेत्र के कुम्हार मोहल्ला निवासी दुर्गा प्रजापति (22) अपने पति राम भरोसे प्रजापति के साथ सोमवार को ग्राम दर्रीपारा के जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी। लकड़ी एकत्र करने के दौरान वहां लगाए गए बम पर उसका पैर पड़ा और तेज धमाका हो गया। ब्लास्ट होने से महिला का महिला का पैर उड़ गया। इसकी सूचना राम भरोसे ने आसपास के लोगों को दी और फिर उनकी मदद से पेंड्रा अस्पताल पहुंचाया। 

वहीं जंगल में ब्लास्ट की सूचना मिलने पर कटघोरा वन मंडल की टीम के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि जंगल में किसी ने बम लगा रखा था। इसी की चपेट में दुर्गा आकर जख्मी हो गई और रामभरोसे बाल-बाल बच गया। आशंका है कि जंगली सुअर के शिकार के लिए किसी ने वहां बम लगाया था। फिलहाल दुर्गा की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी अविनाश सिह ने बताया कि जांच जारी है। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *