गुटबाजी से दूर रहें कार्यकर्ता, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें-अखिलेश

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट पर ध्यान देने और गुटबाजी से दूर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले में गुटबाजी नहीं होना चाहिए। सभी को मिलकर चुनाव के लिए जुट जाना है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को यहां लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर लखनऊ में आयोजित सपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। 
बैठक में वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव और रामगोपाल यादव के साथ ही 300 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। जिसमें पार्टी की रणनीति को लेकर मंथन किया गया। बैठक में शामिल हुए सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सपा प्रदेश में लगातार संघर्ष कर रही है। सपा का प्रयास है कि पार्टी यूपी में सभी 80 सीटों पर भाजपा को परास्त करे। लोकसभा चुनाव में अब सिर्फ छह महीने का ही समय बाकी है। ऐसे में बैठक में लोकसभा चुनाव प्रमुख मुद्दा है। सपा विपक्षी गठबंधन इंडिया की सदस्य है पर अखिलेश यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जिन राज्यों में क्षेत्रीय दल मजबूत हैं वहां उन पर भरोसा किया जाए। हालांकि, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सपा व कांग्रेस नेताओं में बयानबाजी हुई है। प्रदेश में कांग्रेस भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर रही है। इसके लिए अलग-अलग अभियानों व सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में सपा कोई बड़े निर्णय ले सकती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *