WPL IPL League 2023: 10वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को आठ विकेट से हराया..

WPL  IPL League 2023: महिला प्रीमियर लीग के 10वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। उसने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में यूपी की टीम को आठ विकेट से हरा दिया। यह मुंबई इंडियंस की टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत है। यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यूपी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। मुंबई ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 164 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।मुंबई इंडियंस की जीत का क्रम महिला प्रीमियर लीग में जारी है। उसने लगातार चौथे मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। मुंबई ने यूपी वॉरियर्स को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही मुंबई ने इस टूर्नामेंट में भाग ले रही अन्य चारों टीमों को हरा दिया। वह ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है।

यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यूपी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। मुंबई ने 17.3 ओवर में दो विकेट पर 164 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद पर नाबाद 53 रन बना दिए। इस दौरान हरमनप्रीत ने नौ चौके लगाए। उनके बल्ले से एक छक्का भी निकला। नताली सीवर ब्रंट 31 गेंद पर 45 रन बनाकर नाबाद रहीं। हरमनप्रीत और नताली सीवर ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 106 रनों की साझेदारी की। वहीं, यास्तिका भाटिया ने 27 गेंद पर 42 रन बनाए। हीली मैथ्यूज 17 गेंद पर 12 रन ही बना सकीं। यूपी के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ और सोफी एक्लेस्टोन ने एक-एक विकेट लिए।

यूपी के लिए कप्तान एलिसा हीली ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। ताहलिया मैक्ग्रा ने 50 रनों की पारी खेली। किरण नवगिरे ने 17 रनों का योगदान दिया। सिमरन शेख ने नौ, दिप्ती शर्मा ने सात और देविका वैद्य ने छह रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन एक रन ही बना सकीं। श्वेता सेहरावत दो रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए सायका इशाक ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। अमेलिया केर को दो सफलता मिली। हिली मैथ्यूज ने एक विकेट लिया।सातवें और आठवें ओवर में लगातार दो विकेट गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस ने मैच में वापसी की है। कप्तान हरमनप्रीत कौर और अनुभवी खिलाड़ी नताली सीवर ब्रंट ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी कर ली है। मुंबई ने 14 ओवर में दो विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत 21 गेंद पर 25 और नताली सीवर 21 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रही हैं।

पावरप्ले के बाद मुंबई इंडियंस को लगातार दो ओवर में झटके लगे। सातवें ओवर में राजेश्वरी गायकवाड़ ने यास्तिका भाटिया को आउट कर दिया। यास्तिका 27 गेंद पर 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उनके बाद अगले ओवर में हीली मैथ्यूज भी आउट हो गईं। सोफी एक्लेस्टोन ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। मैथ्यूज ने 17 गेंद पर 12 रन बनाए। फिलहाल मुंबई ने दो विकेट पर आठ ओवर में 59 रन बनाकर लिए हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर और नताली सीवर ब्रंट क्रीज पर हैं। दोनों को अपना खाता खोलना बाकी है।मुंबई इंडियंस की ओपनर यास्तिका भाटिया और हीली मैथ्यूज ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की है। मुंबई ने छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिए हैं। यास्तिका भाटिया 25 गेंद पर 36 और हीली मैथ्यूज 12 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रही हैं।

मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की है। उसने तीन ओवर में बिना किसी नुकसान के 24 रन बना लिए हैं। यास्तिका भाटिया 11 गेंद पर 15 और हीली मैथ्यूज सात गेंद पर नौ रन बनाकर खेल रही हैं।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। मुंबई को 160 रन का लक्ष्य मिला है। यूपी के लिए कप्तान एलिसा हीली ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। ताहलिया मैक्ग्रा ने 50 रनों की पारी खेली। किरण नवगिरे ने 17 रनों का योगदान दिया। सिमरन शेख ने नौ, दिप्ती शर्मा ने सात और देविका वैद्य ने छह रन बनाए। सोफी एक्लेस्टोन एक रन ही बना सकीं। श्वेता सेहरावत दो रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए सायका इशाक ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। अमेलिया केर को दो सफलता मिली। हिली मैथ्यूज ने एक विकेट लिया।

यूपी वॉरियर्स को पांचवां झटका हीली मैथ्यूज ने दिया। उन्होंने 18वें ओवर में सोफी एक्लेस्टोन को आउट कर दिया। एक्लेस्टोन चार गेंद पर एक रन ही बना सकीं।यूपी वॉरियर्स को तीसरा झटका 17वें ओवर में लगा। कप्तान एलिसा हीली 58 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें सायका इशाक ने एलबीडब्ल्यू किया। हीली ने ताहलिया मैक्ग्रा के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की। इसी ओवर में ताहलिया मैक्ग्रा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उसके बाद मैक्ग्रा पांचवीं गेंद पर यास्तिका के हाथों स्टंप आउट हो गईं। इस तरह सायका इशाक को दो सफलता और मिली। उन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट लिए।

यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 13 ओवर में दो विकेट पर 113 रन बना लिए हैं। कप्तान एलिसा हीली 34 गेंद पर 44 रन बनाकर खेल रही हैं। वहीं, ताहलिया मैक्ग्रा ने 27 गेंद पर 38 रन बना लिए हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की है।यूपी वॉरियर्स को दूसरा झटका अमेलिया केर ने दिया। उन्होंने सातवें ओवर की चौथी गेंद पर किरण नवगिरे को आउट कर दिया। किरण 14 गेंद पर 17 रन बनाकर यास्तिका भाटिया को कैच थमा बैठीं। किरण के आउट होने के बाद ताहलिया मैक्ग्रा क्रीज पर आई हैं।

यूपी वॉरियर्स की पारी का पावरप्ले समाप्त हो गया है। उसने छह ओवर में एक विकेट पर 48 रन बनाए हैं। कप्तान एलिसा हीली 21 गेंद पर 30 रन बनाकर नाबाद हैं। किरण नवगिरे ने 10 गेंद पर सात रन बनाए हैं।यूपी वॉरियर्स की टीम ने तीन ओवर में एक विकेट पर 16 रन बना लिए हैं। कप्तान एलिसा हीली दो और किरण नवगिरे चार रन बनाकर खेल रही हैं। टीम को पहला झटका देविका वैद्य के रूप में लगा। देविका पांच गेंद पर छह रन बनाकर सायका इशाक का शिकार बन गईं। सायका ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *