लड़ाकू विमान का मलबा मिला

वाशिंगटन, अमेरिकी वायुसेना का एफ-35 लड़ाकू विमान उड़ान के समय रविवार को गायब हो गया था। सोमवार को साउथ कैरोलिना में इस विमान का मलबा मिला है। अमेरिकी मरीन कॉप्र्स ने इसकी जानकारी दी। फाइटर जेट गायब होने के बाद स्थानीय लोगों से उसे ढूंढने में मदद मांगी गई थी। अल जजीरा के मुताबिक, लड़ाकू विमान को साउथ कैरोलिना के 2 झीलों के पास ढूंढा जा रहा था। प्लेन का मलबा जॉइंट बेस चाल्र्सटन के उत्तर पूर्व भाग में 2 घंटे की दूरी पर मिला है। रविवार को उड़ान के दौरान एक लड़ाकू विमान खराब हो गया था। इसके बाद पायलट ने खुद को प्लेन से इजेक्ट कर लिया था। फाइटर जेट काफी देर तक ऑटो मोड में उडऩे के बाद दोपहर करीब 2 बजे गायब हो गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *